आग बुझाने पहुंची खराब गाड़ी नहीं बच पाई 11 एकड़ में गेहूं
कुलां रोड पर किसान प्रेम सिंह कंबोज व कश्मीर सिंह कंबोज की 11 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हो गई है। आग पर काबू पाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर ही खराब हो गई। अगर गाड़ी खराब नहीं होती तो किसानों की फसल बच सकती थी। पुलिस कर्मचारियों ने पेड़ों की टहनियां हाथों में लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों के द्वारा आग को रोकने के लिए काम कर रहे थे। लोगों की मेहनत के कारण बड़ा नुकसान होते-होते टल गया। मगर फिर भी लगभग 11 एकड़ में गेहूं जलकर राख हो गई।
100 नंबर पर दी सूचना, ठेके पर ली थी जमीन
किसान कश्मीर सिंह ने बताया कि 220 केवी सब स्टेशन सिंथला से 33 केवी बिजली घर भूना तक 24 घंटे बिजली सप्लाई लाईन के एच पोल पर शार्ट सर्किट से निकाली चिंगारी ने गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। सूचना देने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची मगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी देरी से आई और आने के बाद भी वह आग पर अंकुश नहीं लगा सकी। क्योंकि उसके आते ही पानी सप्लाई करने वाला पम्प टूट गया था। जिससे गेहूं में लगी आग आगे की ओर फैलती गई।
इनेलो नेताओं ने की मुआवजे की मांग
इनेलो नेताओं ने की मुआवजे की मांग
घटनास्थल पर पहुंचे इनेलो के जिलाध्यक्ष बलविन्द्र सिंह कैरो व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोलू राम रूलहानिया ने आगजनी की घटना के लिए बिजली निगम को पूर्ण रुप से जिम्मेदार ठहराया है। इसलिए किसान के नुकसान की भरपाई के लिए 40 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भूना में फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कर्मचारी न होना भी इलाके के लिए चिंता का विषय है।