पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग अलग जगह दो सड़क हादसों में बाल बाल बचे लोग

अलग-अलग जगह दो सड़क हादसों में बाल-बाल बचे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव घोटडू और खासा पठाना के पास अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दोनों ही घटनाओं में वाहन बूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गए हैं। गांव हसंगा घोटडू रोड पर एक कंबाइन पलट गई। जिसका ड्राइवर उसके नीचे आ गया था, लेकिन आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कंबाइन चालक जस्सा राम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गांव खासा पठाना के पास सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर कार के सामने कुत्ता आ गया। जिसको बचाने के लिए चालक ने प्रयास किया तो कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के साथ गहरे खड्डों में जा गिरी। जिसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। मगर इन्हें भी कोई चोट नहीं आई। कार में सवार कृष्ण कुमार, सुरेश कुमार, राजेेंद्र सिंह व रामकुमार को खासा पठाना के ग्रामीणों ने सकुशल कार से बाहर निकाल लिया।

भूना। गांव घोटडू रोड पर खेत में पलटी कंबाइन को देखते लोग।

खबरें और भी हैं...