पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज सेवा का जज्बा बचपन से ही होना चाहिए : मदनलाल

समाज सेवा का जज्बा बचपन से ही होना चाहिए : मदनलाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | समाज सेवा का जज्बा बचपन से ही होना चाहिए। तभी ही व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कर्म व संस्कार प्राप्त करता है। यह बात खंड शिक्षा अधिकारी मदन लाल भोरड़ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कही। प्रिंसिपल कृष्ण कुमार फ्रांसी ने बताया कि शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधरोपण जैसे कार्य करेंगे। कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार, सहायक अध्यापक राजेश कुमार, संजय कुमार, सुशील कुमार, कश्मीरी लाल, सत्यनारायण, अंकित शर्मा, संगीता देवी, सुदेश कुमारी आदि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...