पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 72 घंटे बाद भी नहीं मिला नहर में डूबे सुमित का सुराग

72 घंटे बाद भी नहीं मिला नहर में डूबे सुमित का सुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | गांव ढाणी गोपाल के पास भाखड़ा नहर में स्नान करते समय डूब 18 वर्षीय प्रदीप का 72 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। सुमित की तलाश के लिए गोताखोरों की 3 टीमें व दर्जनों लोग नहर में उतरे हुए हैं। पिछले तीन दिनों से नहर में डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार शाम को प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला निवासी अमृतलाल पिछले कुछ वर्षों से भूना में रह रहा था, जो कि मूल रूप से उत्तरप्रदेश का का रहने वाला है। अमृत लाल का 18 वर्षीय बेटा प्रदीप अपने दो अन्य दोस्तों के साथ ढाणी गोपाल के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर में नहाने गया था। घटना के संबंध में सुमित के दोनों दोस्त भी चुप्पी साधे हुए हैं।

उधर परिजनों ने घटना के तीन दिन बाद भी कोई पुलिस शिकायत नहीं की है। एसएचओ रमेश किरमारा ने बताया कि सुमित के परिजनों को थाना में पूछताछ हेतू बुलवाया था, किंतु बहरहाल परिजनों ने पुलिस को कुछ भी लिखित में शिकायत नहीं दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुमित के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...