पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुर्दा पशुओं के उठाने की नीलामी से पूर्व अधिसूचना जारी

मुर्दा पशुओं के उठाने की नीलामी से पूर्व अधिसूचना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुर्दा पशुओं का वार्षिक ठेका एवं नीलामी की अधिसूचना नगर पालिका के अधिकारियों व चेयरपर्सन ने आनन-फानन में जारी करके खानापूर्ति कर दी है। इसके लिए नियमानुसार कोई भी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है। इसे लेकर पार्षदों ने ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों व चेयरपर्सन पर बड़ा गड़बड़झाला करने के भी गंभीर आरोप जड़े हैं।

नगर पालिका के वाइस चेयरमैन अनिल नड्डा, पार्षद नरेंद्र बागड़ी, सुदेश दहिया, सुदेश ग्रोवर, प्रवीन जैन, डॉ. कश्मीरी लाल कंबोज आदि ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका को ठेकेदार ने 16 लाख से अधिक की राशि जमा न करवाकर चूना लगाया है। क्योंकि ठेकेदार ने वर्ष 2017-18 में किश्तों के माध्यम से ब्याज सहित 24 लाख से भी अधिक की राशि जमा करवानी थी, मगर ठेकेदार ने नगर पालिका में उपरोक्त राशि जमा करवाने की बजाए गोलमाल करने के प्रयास चल रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि पुन: संबंधित अधिकारी व चेयरपर्सन अपने चहेते एवं किश्त जमा न करवाने में डिफाल्टर हांसी के ठेकेदार को ही मृतक पशुओं का ठेका गुप्तचुप तरीके से देना चाह रहे थे। मगर विरोध करने के बाद संबंधित लोगों ने हाथों हाथ इश्तिहार वगैरह छपवाकर मृत पशुओं को उठाने के ठेका संबंधी अधिसूचना महज 2 दिन पूर्व जारी करके औपचारिकता पूरी कर दी है।

ये कहते हैं चेयरपर्सन प्रतिनिधि

नगर पालिका के चेयरपर्सन राखी वाल्मीकि के पिता मेवा सिंह वाल्मीकि ने बताया कि एमई व सचिव अनुपस्थित होने के कारण इश्तिहार में देरी हो गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों के दौरान वर्ष 2017-18 की नीलामी का बकाया राशि भी ठेकेदार द्वारा जमा करवा दी जाएगी। गड़बड़ी के आरोप निराधार है।

खबरें और भी हैं...