पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाणी गोपाल के पास भाखड़ा में डूबने से युवक की मौत

ढाणी गोपाल के पास भाखड़ा में डूबने से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूना | गांव ढाणी गोपाल के पास भाखड़ा नहर में नहाते समय 18 वर्षीय युवक डूब गया है। जिसकी तलाश के लिए दर्जनों लोग नहर में उतर गए हैं। गोताखोरों की टीम को भी मौके पर बुलवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रमेश कुमार किरमारा मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। युवक मूलरूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है, जो वर्तमान में भूना में रह रहा है। मंगलवार को वह अपने दोस्त में नहाने गया था। शास्त्री मंडी निवासी अमृतलाल का 18 वर्षीय बेटा प्रदीप अपने दो अन्य दोस्तों के साथ ढाणी गोपाल के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर में नहाने गया था। मगर पानी का बहाव तेज होने एवं तैराक में निपुण न होने के कारण वह बहाव में अपना संतुलन खो बैठा। प्रदीप के दोस्तों ने उसे बचाने के अथक प्रयास भी किए, मगर वह पानी में डूब गया। उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...