पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क सुरक्षा विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित

सड़क सुरक्षा विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क सुरक्षा विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित

भूना |क्षेत्रीय
परिवहन प्राधिकरण द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहला में यातायात पुलिस तथा जिला बाल संरक्षण कार्यालय द्वारा वियर सीट बेल्ट विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीओ डॉ. जेके आभीर ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से आगामी समय में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। आरटीए सचिव सतीश जैन ने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने वाहनों के सभी दस्तावेज इत्यादि पूर्ण रखें। सचिव ने सभी चौपहिया वाहन चालकों से यह भी आह्वान किया कि वे वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करें। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। आरटीए सचिव सतीश जैन ने भूना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग होने पर 4 वाहनों के चालान किए। साथ ही उन्होंने चालकों को हिदायत दी कि वे वाहनों को ओवरलोड करने न चलाएं। ओवरलोड वाहन की स्पीड अधिक होने पर आपातकाल में ब्रेक नहीं लगती।

खबरें और भी हैं...