पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन, जसवंत बने प्रधान

पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन, जसवंत बने प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन बुधवार को शहीद भगत सिंह पार्क भूना में किया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश यादव व विजय भूना तथा पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में चुनी गई कार्यकारिणी में जसवंत सिंह को प्रधान, जयपाल हासंगा को संयोजक, रणधीर सिंह को सचिव, संदीप गोरखपुर व सरजीत करनैल को सहसचिव, विकास, बलवान सिंह व रोहताश को वरिष्ठ उपप्रधान मनोनित किया गया।

वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सुनील पूनियां को, सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी मुकेश जांगड़ा को सौंपी गई। सूरजमल व अनिल प्रभुवाला को ऑडिटर, धर्मपाल पूनियां को प्रैस सचिव, दलीप भाखर को आईटी सैल का सचिव चुना गया। संगठनकर्ता में सुरेंद्र कुमार, तेजप्रीत, मनजीत सिंह व राजीव सेवदा को शामिल किया गया। बिमला को महिला विंग की प्रधान व सुमित्रा को महिला विंग की सचिव चुना गया। बैठक में आगामी 27 मई को हिसार में दुष्यंत चौटाला को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की रूप रेखा भी तैयार की गई। इस अवसर पर शिमला, सुमित्रा, पूनम, कैलाश शर्मा, सुनील वर्मा, सागर बिश्नोई, विरेंदर कुमार, रामबिलास, पवन दहिया व मनोज कुमार आदि भी मौजूद थे।

फतेहाबाद। पिछले तीन महीने से पेंशन न मिलने की शिकायत लेकर अधिकारियों से मिलने आए गांव ढाबी कलां के ग्रामीण।

तीन महीने की बुढ़ापा पेंशन दिलाने की मांग

फतेहाबाद। ढाबीकलां के बुजुर्गों को तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है। बुधवार को इन लोगों ने अधिकारियों से मुलाकात कर पेंशन दिलवाने की मांग की है। महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार, शंकर लाल आदि ने बताया कि उनके गांव के काफी लोगों को 3 महीने से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिला। जब वह पेंशन लेने जाते हैं तो कर्मचारी काफी तंग करते हैं। गलत व्यवहार करते हैं। पेंशन दिलाने को लेकर कई बार अधिकारी से मिल चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...