पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंजिशन युवक को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर

रंजिशन युवक को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाल्मीकि मोहल्ले में शनिवार दोपहर को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने अजय उर्फ टिंकू नामक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी और तेजधार हथियारों से हमला किया। जिससे टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया।

एसएचओ रमेश किरमारा व उसकी टीम ने टिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा रैफर कर दिया है। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक वाल्मीकि मोहल्ले में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई थी। बदमाश रवि उर्फ चूहा व अजय उर्फ टिंकू के बीच पिछले कई दिनों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हो चुके हैं।

मामला सुअर चोरी से संबंधित जुड़ा हुआ है। पिछले दो वर्षों से उपरोक्त दोनों के बीच तनाव चला आ रहा था। उसी को लेकर शुक्रवार सांय को रवि ने टिंकू को सबक सिखाने के लिए धमकी भी दी थी और शनिवार दोपहर को रवि अपने तीन अन्य साथियों के साथ टिंकू के घर जा पहुंचे। वहां पर टिंकू अकेला घर पर था। जिसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और पांव में दो गोलियां भी मार दी गई। टिंकू घायल व्यवस्था में चिल्ला रहा था तो दर्जनों लोग मदद के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पिस्तौल दिखाकर डरा धमका कर भगा दिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने मामले की सूचना एसएचओ को दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घर के बाहर लहूलुहान पड़े टिंकू को पुलिस ने उठाकर स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।

पुलिस ने घायल के पिता रामनिवास की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि घटनाक्रम में शामिल युवकों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। थाना प्रभारी रमेश किरमारा ने बताया कि अजय उर्फ टिंकू के पैर में गोली लगी है तथा शरीर पर तेजधार हथियार से कई प्रहार किए गए है।

वाल्मीकि मोहल्ले में हुई फायरिंग मामले में मौके पर पहुंचे डीएसपी जोगिंद्र शर्मा जानकारी लेते हुए।

खबरें और भी हैं...