भूना | न्यू सन् राईज सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा अंजनी पिलानियां ने विज्ञान संकाय में 500 में से 477 अंक अर्जित किए हैं। छात्रा की इस उपलब्धि के बाद शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अजय रेवड़ी, प्रिंसिपल नेहा रेवड़ी व समस्त स्कूल स्टॉफ ने अंजनि को मिठाईयां खिलाकर बधाईयां दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामनाएं भी की। अजय रेवड़ी ने बताया कि स्कूल के 42 विद्यार्थियों ने विज्ञान, कामर्स व आर्ट संकाय में 80 फीसदी से अधिक अंक (मैरिट) प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है।