भूना | पुराना बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई 13 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना शहर से बरामद कर लिया है। बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने वाले कृष्ण युवक को भी पुलिस टीम ने काबू कर लिया है। शुक्रवार सांय को बच्ची को मेडिकल करवाया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने पोस्को एक्ट, अपहरण व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी। किंतु जब सुबह बच्ची घर पर नहीं मिली तो उसकी मां ने पुलिस में शिकायत देकर तलाश की गुहार लगाई थी। जिस पर पुलिस ने साइबर क्राईम सैल की मदद से पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया। बच्ची के मोबाइल फोन पर बगला जोहड़ निवासी कृष्ण कुमार ने एक के बाद एक कई मोबाइल कॉल की हुई थी और व्हाट्सअप पर भी मैसेज भेजे हुए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की तो सफलता मिल गई।