सौन्दा डी में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती
भुरकुंडा | सौंदा डी अंबेडकर भवन में रविवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें मुख्य रूप से भुरकुंडा थाना प्रभारी संतोष सिंह, एससीएसटी ओबीसी कौंसिल के अध्यक्ष बृजकिशोर पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयंत कुमार तुरी और संचालन रुदल कुमार ने किया। मौके पर उपेंद्र शर्मा, डब्लु पांडेय, पुष्पा बांखला, संजय यादव, राजकुमार, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, मक्खन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।