पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध महुआ शराब माफिया के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

अवैध महुआ शराब माफिया के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयलांचल भुरकुंडा को नशा मुक्त बनाने के लिए भुरकुंडा पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के सौंदा रेलवे साइडिंग टिपला और भुरकुंडा साप्ताहिक बाजार रेलवे लाइन में छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र में अवैध महुआ शराब भट्ठी, जावा महुआ और सैकड़ों लीटर शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया।

अभियान के दौरान भुरकुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह दल बल के साथ रविवार को सौन्दा रेलवे साइडिंग टिपला के रिहायशी इलाके में अवस्थित रोहित कुमार साव और जेठू साव के शराब बनाने के अड्डे पर पहुंचकर शराब भट्ठी को तोड़ दिया। साथ ही पुलिस ने करीब 25 लीटर महुआ शराब, डेकची, करीब एक क्विंटल जावा महुआ और ड्राम सहित शराब बनाने का समान जब्त किया। इसके बाद पुलिस ने भुरकुंडा साप्ताहिक बाजार रेलवे लाइन में अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने महुआ शराब जब्त कर नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी ने शराब विक्रेताओं को सख्त हिदायत दिया कि अवैध देशी शराब बिकने नहीं दिया जायेगा। शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध महुआ शराब का कारोबार चलने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने भुरकुंडा को नशा मुक्त करने के लिए आम जनता से सहयोग करने की अपील की। अभियान में एसपीओ मनोज सोनी, शत्रुंजय सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

खबरें और भी हैं...