पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मासस भुरकुंडा पंचायत कमेटी का गठन

मासस भुरकुंडा पंचायत कमेटी का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | माक्र्सवादी समन्वय समिति की बैठक रविवार को न्यू सरदार काॅलोनी में आयोजित की गयी। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक जिला समिति सदस्य इकबाल हुसैन उपस्थित थे। बैठक में सर्व सम्मति से भुरकुंडा पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सहदेव रजवार, उपाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, सचिव देवनारायण कोल, सह सचिव रूपेश कुमार, का चयन किया गया। बैठक में जम्मू कश्मीर के कठुआ में नन्ही बच्ची के साथ हुए बलात्कार और हत्याकांड और यूपी के उन्नाव में हुए बलात्कार कांड की घोर निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गयी। बैठक की अध्यक्षता मुलिया देवी और संचालन सहदेव रजवार ने किया।

खबरें और भी हैं...