पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उरीमारी : सीसीएल कर्मी की डयूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, हुई मौत

उरीमारी : सीसीएल कर्मी की डयूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उरीमारी| सीसीएल बिरसा परियोजना में डोजर ऑपरेटर कर्मा उरांव की डयूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उनकी तबीयत बिगड़ने पर आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल सयाल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से मृतक के आश्रित को नौकरी की मांग पर अस्पताल में ही विभिन्न श्रमिक संगठनों के विंध्याचल बेदिया, प्रभुदयाल सिंह, अशोक कुमार शर्मा सहित लोग अड़े रहे। नौकरी देने के लिए सर्विस शीट मंगवाई जा रही है। वहीं, एलसीएस का 1लाख 12 हजार रुपए देने की प्रक्रिया चल रही है। इधर, घटना रविवार शाम पांच बजे के बाद से बिरसा परियोजना में उत्पादन कार्य ठप हो गया है।

खबरें और भी हैं...