राष्ट्रीय सेवा मंच ने गरीबों के बीच बांटे भोजन
भुरकुंडा | राष्ट्रीय सेवा मंच ने रविवार को भुरकुंडा साप्ताहिक बाजार में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से दातुन पत्तल बेचने आने वाले लोगो के बीच भोजन पैकेट का वितरण किया। इस दौरान मंच के लोगो ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है। आगामी एक मई मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर 75 मजदूरों के बीच साडी और टी शर्ट का वितरण किया जायेगा। मौके पर मंच के अध्यक्ष डब्लू सिंह, पंसस बलजीत सिंह, रिजवान खान, उमाशंकर जायसवाल, डाॅ आरएन प्रसाद, संदीप केसरी, प्रभु ठाकुर, कारू यादव, सन्नी नायक, विजय तुरी, ट्विंकल सोनी, झरी, पप्पू सहित अन्य लोग मौजूद थे।