पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ की गई सभा

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ की गई सभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभा मे शपथ लेते छात्र-छात्राएं।

भास्कर न्यूज|भुरकुंडा

नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ एक्टिविस्ट एंड आर्टिस्ट रामगढ़ जिला शाखा के द्वारा सोमवार को जेएम कॉलेज भुरकुंडा परिसर में देश में आए दिन घटित हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सभा का आयोजन किया गया। सभा में इस अपराध के सजा के रूप में फांसी की मांग की गई।

रामगढ़ जिला शाखा अध्यक्ष अमन हेंब्रम ने कहा कि लोगों की नीच मानसिकता के कारण कितनी ही बच्चियों को दरिंदगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे दरिंदों ने स्वामी विवेकानंद के कल्पित भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को चूर चूर कर के रखा है। ऐसे में देश में पनप रहे गंदे कीड़ों को जड़ से निकालकर फेंकने की आवश्यकता है, तभी हमारा देश पूरे विश्व का गुरु बन सकता है। सासाराम, उन्नाव, जम्मू कश्मीर और झारखंड न जाने कई जगहों में ऐसी घटना सार्वजनिक हुई है। लेकिन तथ्य को अगर देखा जाए तो सिर्फ 30 प्रतिशत मामलों में मुकदमों में दर्ज होता है। बाकी के 70 प्रतिशत मामले दब कर रह जाते हैं। निफा इस संबंध में समय-समय पर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, सामाजिक गांव और शहर कि साक्षात्कार के माध्यम से लोगों की मानसिकता बदलने की पुरजोर कोशिश करेगा।

कार्यक्रम को प्रभाकर चौधरी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से हम समाज में इस प्रकार के जघन्य अपराधियों को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हम फांसी की मांग का समर्थन करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयुक्त सचिव शैलेश कुमार, सांस्कृतिक सचिव अंजू कुमारी, नर्मदा कुमारी, खुशबू कुमारी, अजय कुमार तिर्की, अजय मंडल, गुरजीत सिंह, पूनम कुमारी, निशा ठाकुर, सोनम सिंह, मेघा करमाली सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अप्रिय घटना का हमेशा विरोध करने की शपथ ली।

खबरें और भी हैं...