कॉमर्शियल माइनिंग विरोध दिवस मना, निकाला जुलूस
भुरकुंडा कोलियरी में कॉमर्शियल माइनिंग को लेकर सोमवार को विरोध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस में ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
भुरकुंडा कोलियरी के हाथीदाडी माइंस में एटक, सीटू और इंटक ने कॉमर्शियल माइनिंग का विरोध किया। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा देना चाहती है। कोयला उद्योग को पूंजीपतियों के हाथ में सौंपना चाह रही है। इसे लेकर कॉमर्शियल माइनिंग का अधिकार पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है। इसका ट्रेड यूनियन विरोध करती है। नेताओं ने मजदूरों को कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया। कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में आॅल इंडिया यूथ फेडरेशन ने जुलूस निकालकर विरोध दिवस मनाया। विरोध करने वालों में विष्णु कुमार, गणेश मुंडा, मनोज महतो, नौशाद हुसैन, राजमोहन मुंडा, सुरेश करमाली, राजेन्द्र मुंडा, सूरज करमाली, मनोज पाहन, कर्मवीर राम, मनोज मुंडा, अहमद रजा, दिलीप मुंडा, संतोष मुंडा, करमा गंझू, कुल दीप राम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
काॅमशियल माइनिंग का विरोध करते श्रमिक संगठन के लोग ।
पीट मीटिंग कर काॅमर्शियल माइनिंग विरोध दिवस मनाया
गिद्दी | सीटू व एक्टू ने संयुक्त रूप से रेलीगढ़ा उत्खनन विभाग में सोमवार को पीट मीटिंग कर काॅमर्शियल माइनिंग विरोध दिवस मनाया। पीट मीटिंग में मिथिलेश सिंह, बैजनाथ मिस्त्री व अरूण कुमार सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल को कोल इंडिया में काॅमर्शियल माइनिंग विरोध में हड़ताल थी। लेकिन अंतिम समय में दो यूनियन द्वारा हड़ताल से भाग जाने के कारण हड़ताल को स्थगित करना पड़ा। क्योंकि संयुक्त रूप से हड़ताल की तैयारी की गई थी। दो यूनियन द्वारा हड़ताल वापस लेना मजदूरों के साथ गद्दारी है। मजदूरों को इस बात को समझने और सबक लेने की जरूरत है। नेताओं ने कहा कि जल्द ही मजदूरों के हक-अधिकार व काॅमर्शियल माइनिंग विरोध में दोनों यूनियन मिलकर हड़ताल की घोषणा करेंगी।
नेताओं ने काॅमर्शियल माइनिंग से होने वाली हानियों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि अगर काॅमर्शियल माइनिंग शुरू हो गया तो कोयला उद्योग समाप्त हो जाएगा। उन्होंने मजदूरों को आगे की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की अपील की। पीट मीटिंग की अध्यक्षता धनेश्वर तुरी ने की। मौके पर बिंदेश्वरी सिंह, गौतम बनर्जी, रमेश महली, चंदशेखर वर्मा, नान्हुपाल, जगेश्वर, अनिल बेदिया, आनंद, भगवान गोप, कामेश्वर महतो, निहोर गोप, अरूण विश्वास, संजू, महेश सोरेन, महेंद्र राम, अर्जुन बेदिया, अजय, सुनील आदि मौजूद थे।
पीट मीटिंग के दौरान मौजूद लोग।