खेल में वही टीम जीतती है जिसकी नजर में रहता है टारगेट : जीएम
सीसीएल सेन्ट्रल सौन्दा मैदान में मंगलवार से कोल इंडिया अंतर कंपनी हाॅकी टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रकाश चंदा, महाप्रबंधक कार्मिक एवं उद्योगिक संबंध उदय प्रकाश, सीसीएल खेल प्रबंधक आदिल हुसैन ने संयुक्त रूप से कोल इंडिया का झंडोतोलन कर किया।
इसके पूर्व अतिथियों को बरका-सयाल सांस्कृतिक टीम ने पारंपरिक वेषभूषा में मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए मंच तक लाया। जहां अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से कार्पोरेट गीत गाया गया। डीएवी उरीमारी के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं रंगारंग गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जीएम प्रकाश चंदा ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बरका-सयाल प्रक्षेत्र को कोल इंडिया अंतर कंपनी हाॅकी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। खेल और जीत की भावना से खिलाडी खेल का प्रदर्शन करें। महाप्रबंधक उदय प्रकाश ने कहा कि खेल विजयी और जीत की भावना से खेलें। आपस में सामंजस्य बनाकर खेलने वाली टीम ही विजेता बनती है। मंच संचालन निर्भय शंकर ने किया। टूर्नामेंट में कोल इंडिया के सीसीएल, एमसीएल, डब्लूसीएल, एनसीएल, ईसीएल, एसइसीएल, बीसीसीएल और एससीसीएल की टीमें भाग ले रही है।
पहले दिन सीसीएल, एमसीएल, एसइसीएल बनी विजेता और चौथे मैच हुआ ड्रा : अंतर कंपनी हाॅकी टूर्नामेंट मे पहले दिन चार मैच खेले गये। पहला मैच एसइसीएल बनाम एनसीएल के बीच खेला गया। जिसमें एसइसीएल 1-0 से विजयी रही। मैन आॅफ द मैच एसइ सीएल के राजेश हेनरी घोषित किये गये। दूसरा मैच एमसीएल बनाम बीसीसीएल के बीच खेला गया। जिसमें एमसीएल 2-1 से मैन आॅफ द मैच एमसीएल के अमरजीत बा, तीसरा मैच सीसीएल बनाम ईसीएल के बीच खेला गया। जिसमें सीसीएल ने 9-1 से विजयी रहा।
मैन आॅफ द मैच सीसीएल के जेवियर तिग्गा घोषित किये गये। चौथा मैच एससीसीएल बनाम डब्लूसीएल के बीच हुआ। कड़े संघर्ष में अपने निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबर पर रही। मैच ड्रा हो गया। मैन आॅफ द मैच आयुब खान घोषित किये गये।
झंडोतोलन कर टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथि।
मार्च पास्ट करते सीसीएल की टीम।