पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडसेल समिति ने कोयला आवंटन के लिए किया संप्रेषण ठप

रोडसेल समिति ने कोयला आवंटन के लिए किया संप्रेषण ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा| भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति ने रोडसेल में कोयला आवंटन की मांग को लेकर मंगलवार को पीएलआर बलकुदरा का कोयला ट्रांसपोर्टिंग छठ मंदिर पावर हाउस के समीप ठप कर दिया। इस दौरान करीब चार घंटा तक ट्रांसपोर्टिंग ठप रहा। सुबह करीब आठ बजे रोडसेल समिति ने पावर हाउस के समीप कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया। ट्रांसपोर्टिंग ठप होने के बाद प्रबंधन, स्थानीय पुलिस प्रशासन और समिति के बीच आन्दोलन स्थल पर त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में समिति के लोगो ने बताया कि पिछले कई माह से भुरकुंडा रोडसेल में कोयला का आवंटन नहीं हो रहा है। जिसके कारण रोडसेल में कार्यरत मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन सिर्फ आश्वासन ही दे रहा है। जबतक रोडसेल में कोयला आवंटन की तिथि निर्धारित नहीं की जायेगी आन्दोलन जारी रहेगा। वार्ता स्थल पर पहुंचे भुरकुंडा कोलियरी उप महाप्रबंधक जीसी साहा ने श्रमिक प्रतिनिधियों को बताया कि स्थानीय प्रबंधन ने रोडसेल में कोयला आवंटन को नहीं रोका है। पर्यावरण विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण कोयला आवंटन नहीं किया जा रहा है। एनओसी लेने के लिए प्रबंधन की ओर से सारी प्रक्रिया पुरी कर संबंधित विभाग को भेज दी गयी है। जैसे ही संबंधित विभाग द्वारा प्रबंधन को क्लीरियंस मिल जायेगा। रोडसेल में कोयला का आवंटन शुरू कर दिया जायेगा। प्रबंधन के साथ आश्वासन के बाद आन्दोलनकारियों ने ट्रांसपोर्टिंग ठप आन्दोलन वापस ले लिया।।

खबरें और भी हैं...