पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भुरकुंडा कोलियरी खान सेफ्टी कमेटी की बैठक

भुरकुंडा कोलियरी खान सेफ्टी कमेटी की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा कोलियरी खान पिट हेड सेफ्टी कमेटी की बैठक मंगलवार को रीवर साइड स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित की गई । बैठक में खदान में सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। खदान में उत्पन्न खामियों को यथाशीघ्र दूर करने की रणनीति बनायी गई । इसके साथ ही एसएमपी का रिव्यू अविलंब करने का निर्णय लिया गया। मौके पर भुरकुंडा कोलियरी उप महाप्रबंधक जीसी साहा, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य उदय कुमार सिंह, खान प्रबंधक सुधीर सिन्हा, सेफ्टी आॅफिसर पीके सिंह, इंजीनियर श्याम झा, प्रबंधक पीएलआर रविन्द्र रेड्डी, फोरमैन ईश्वर रविदास, नरेश प्रसाद साह, बैजनाथ कुमार, संजय कुमार सिंह, मो शाहिद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...