हक की लड़ाई के लिए तैयार रहें मजदूर
कोलफील्ड मजदूर यूनियन ने बुधवार को भुरकुंडा कोलियरी के माइन बी के समक्ष पीट मीटिंग का आयोजन किया। पीट मीटिंग में मुख्य रूप से यूनियन के केन्द्रीय सचिव सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य उदय कुमार सिंह उपस्थित थे। श्रमिकों को संबोधित करते हुए उदय कुमार सिंह ने कोयला मजदूरों को अपने हक अधिकारी की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। कहा कि कोयला मजदूरों को सीसीएल स्ट्रैगर्ड डे आॅफ रेस्ट दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। प्रबंधन अनुकंपा के आधार में मेडिकल बोर्ड का गठन कर बीमारी कोयला कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने और पूर्व की भांति 9ः3ः2/9ः4ः0/9ः5ः0 को चालू कर आश्रितों को नौकरी दे। यूनियन अपनी मांगो को लेकर एरिया से हेडक्वार्टर तक आंदोलन करेगी। मौके पर अशोक गुप्ता, संजय यादव, जुगल नायक, संतोष यादव, रामाकांत दूबे, सुदामा पाणिग्रही, हेमंत शरण, मनोज कुमार, बेलो शर्मा, सुधीर सिंह, असगर अंसारी, सुरेश, मनोज कुमार सिंह, बैजनाथ कुमार, दयानंद केसरी, हरिशंकर पांडेय नीरज भट्ट, रंजीत, सुरेश खरवार, वीरेंद्र सिंह सहित दर्जनों मजदूर मौजूद थे।
पीट मीटिंग को संबोधित करते यूनियन के केन्द्रीय सचिव।