खुदाई के दौरान पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बहा
भदानीनगर | मतकमा चौक से भुरकुंडा होते हुए सौंदा डी तक बनने वाली सड़क की जेसीबी से खुदाई के दौरान बुधवार को पीएचडी विभाग का पाइप फट जाने से हजारों लीटर पानी बह गया। पाइप फटने की जानकारी नहीं होने के कारण पानी चालू कर दिया गया था। जिसके कारण मतकमा चौक के समीप फटे पाइप से पानी बहता रहा। जबतक इसकी सूचना विभाग को मिली तब तक हजारों लीटर पानी बह चुका था। जिसके कारण पानी जमने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। इस दौरान करीब 45 मिनट तक पानी बहता रहा। इस कारण कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।