लपंगा में ग्रामीण विकास समिति का गठन
भदानीनगर | ग्रामीण विकास समिति की बैठक बुधवार को लपंगा रेलवे क्राॅसिंग मैदान में आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में लोडिंग और अनलोडिंग का काम किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण विकास समिति भी काम करेगी। कार्य करने के लिए समिति ने नई कमेटी का गठन किया। कमेटी में अध्यक्ष मो. इमरान अंसारी, उपाध्यक्ष मो. फरीद अंसारी, सचिव सुनील बेदिया, सह सचिव गंगाधर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मो. जिलानी अंसारी, प्रभारी सैफुला अंसारी, विक्की बेदिया, तस्लीम अंसारी, हरुण रसीद को चुना गया। मौके पर मुनेश्वर बेदिया, सुभाष महतो, सुरेश करमाली, रोहित कुमार, सागर कुमार महतो, सरफुद्दीन अंसारी, मो. तस्लीम, मो. रजाक, मो. जन्नत सहित अन्य मौजूद थे।