गरीबों में इफ्तार किट का वितरण
इस्लामिया हाई स्कूल रीवर साईड में बुधवार को रमजान के अवसर पर जरूरतमंद गरीबों के बीच इफ्तार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. क्यू अली ने गरीबों के बीच चना, चना दाल, तेल, चीनी, बेसन, खजूर, लच्छा सहित अन्य सामान का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान का महीना पवित्र महीना है। इस महीने में कुरान अवतरित हुआ था। रमजान में लोग रोजा रखकर नेक काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। मौके पर एसजे अख्तर, नसीम अख्तर, जमील अख्तर, खुर्शीद आलम, शमीम, रफीक, हबीबबुल्ला, माशूक , युसुफ, डाॅ शकील सहित अन्य लोग मौजूद थे।