पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोयला मजदूरों को सुविधा दिलाने के लिए कोफिमयू 6 को करेगी प्रदर्शन

कोयला मजदूरों को सुविधा दिलाने के लिए कोफिमयू 6 को करेगी प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलफील्ड मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को रीवर साइड स्थित रीजनल वर्कशाॅप भुरकुंडा में पीट मीटिंग का आयोजन किया। पीट मीटिंग में यूनियन के केंद्रीय सचिव सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य उदय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार और कथित ट्रेड यूनियनों ने दसवां वेतन समझौता में मजदूर विरोधी निर्णय लिया है। उन्होंने समझौता में लिए गए निर्णय पर विस्तारपूर्वक मजदूरों को जानकारी दी। कहा कि आगामी 6 जून को यूनियन कोयला मजदूरों को सीसीएल स्ट्रैगर्ड डे आॅफ रेस्ट दिलाने, मजदूरों को अनुकंपा के आधार में मेडिकल बोर्ड का गठन कर बीमारी कोयला कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने और 9ः3ः2/9ः4ः0/9ः5ः0 को चालू कर मजदूरों के आश्रितों को नौकरी देने की मांग को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा 18 जून से 23 जून तक चलने वाली वर्क टू रूल आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करते हुए सफल बनाने का काम करे। ताकि प्रबंधन गलत निर्णय लागू नहीं कर पाए। पीट मीटिंग की अध्यक्षता सुरेन्द्र ठाकुर और संचालन संतोष यादव ने किया। मौके पर अशोक गुप्ता, रामाकांत दूबे, जुगल नायक, धर्मदेव, चंद्रशेखर, हरिशंकर पांडेय, असगर अंसारी, छोटेलाल गुप्ता, अगना महतो, कला देवी शामिल थे।

पीट मीटिंग शामिल कोफीमयू के सदस्य।

खबरें और भी हैं...