पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अापराधिक घटनाओं पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

अापराधिक घटनाओं पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिचय बैठक में मौजूद थाना प्रभारी व अन्य।

भास्कर न्यूज| भुरकुंडा

भुरकुंडा थाना परिसर में शुक्रवार को नए थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद परिचय और जनसमस्या को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र जन प्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और गणमाण्य लोग उपस्थित थे। बैठक में नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अापराधिक घटना पर नियंत्रण रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। पुलिस अापराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए पैनी नजर रख रही है। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि अपने आस पास किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधियां का एहसास हो तो तुरंत पुलिस से साझा करें। आपका नाम और पता गुप्ता रख जायेगा। उन्होंने बंद घरों में चोरी की घटनाओं की देखते हुए कहा कि बाहर जाने से पहले पुलिस को सूचना दें ताकि ताकि गश्ती के दौरान बंद घरों पर पुलिस की नजर रह सके। मौके पर पार्षद अर्चना देवी, मुखिया सोनम देवी, गुलाब देवी, पंसस रेणुका देवी, बलजीत सिंह, चमन लाल, राजेश्वर शर्मा, वीरेंद्र पासवान, सतीश मोहन मिश्रा, डब्लू पांडेय, उपेन्द्र शर्मा, रोबिन मुखर्जी, संजय पांडेय, मुकेश राउत, टिकेश्वर महता आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...