भुरकुंडा | सुंदरनगर स्थित एसवीएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी निशि पांडे के प्रतिनिधि निशांत सिंह, प्रखंड उपप्रमुख रामाशंकर पांडेय और लपंगा पंचायत के पंसस राजेश गिरी उपस्थित थे। समर कैंप का शुभारंभ अतिथि और नन्हे बच्चों ने केक काट कर किया। इस अवसर पर समाजसेवी निशांत सिंह ने कहा कि समर कैंप का आयोजन पहले मेट्रो सिटी के विद्यालय में होता था। लेकिन अब छोटे शहरो के विद्यालय में भी इसका आयोजन होने लगा है। समर कैंप के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा और कला निखरकर सामने आती है। उन्होंने बच्चों को पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई कर अपने क्षेत्र और अभिभावक का नाम रौशन करने की बात कही। मौके पर स्कूल के प्राचार्य आरके शर्मा, सचिव इंदु देवी, प्रेम कुमार शर्मा, अलका, रानी, तब्बसुम, आसमां, मधुलता, प्रियंका पांडेय, सुमित्रा, सुधा, प्रेमा बनर्जी, संजीव कुमार, अमित बख्शी, मंसूर खान, बबन पाठक, धीरज पाठक, प्रेम सिंह, रोशन पासवान, दीपू कुमार साहू, विशाल, बिट्टू, रोशन राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।