भुरकुंडा| झारखंड एकता मंच की बैठक शनिवार को पटेलनगर में आयोजित की गई। बैठक में मंच के लोगों ने प्रदेश बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद से पटेलनगर बैंक मोड़ से सुंदरनगर लोहा पुल तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है। कहा है कि उक्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे और आम लोगों का आवागमन होता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्कूली बच्चों और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।