श्रीश्री विष्णु महायज्ञ सह संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर शनिवार को जवाहरनगर में स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जगदगुरु वनांचल धर्मपीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल जी महाराज उपस्थित थे। बैठक में आगामी 23 से 31 मई तक थाना मैदान भुरकुंडा में ज्ञान यज्ञ कराने का निर्णय लिया गया।
ज्ञान यज्ञ में वृंदावन की प्रसिद्ध झांकी का दर्शन आकर्षण का केंद्र होगा। यज्ञ स्वामी दीनदयाल जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। 23 मई को सुबह कलश जल यात्रा, शाम में पंचांग पूजन, मंडप पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। 24 मई को देवी-देवताओं का आह्वान, संध्या छह बजे से श्रीमद भागवत कथा, झांकी का आयोजन होगा। 31 मई को पूर्णाहुति, हवन और भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा। मौके पर चमन लाल, बृजलाल सिन्हा, कुलानंद पांडेय, डीके पंडित, सतीश मोहन मिश्रा, बैजनाथ, कैलाश राउत, श्रीनिवास अग्रवाल, नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।