जुबली कॉलेज भुरकुंडा आगामी 21 मई से 8 जून तक स्नातक खंड दो ओल्ड कोर्स का परीक्षा प्रपत्र भरा जाएगा। प्राचार्य आरके दास ने बताया कि उक्त समयावधि में बिना बिलंब दंड के साथ परीक्षा प्रपत्र महाविद्यालय में स्वीकार किया जाएगा। इस कोर्स के विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित नहीं होंगे, उन्हें दोबारा न्यू कोर्स में सेमेस्टर वन में नामांकन कराना होगा।