पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोटरी क्लब भुरकुंडा का 16वां स्थापना दिवस मना

रोटरी क्लब भुरकुंडा का 16वां स्थापना दिवस मना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरी क्लब भुरकुंडा का मंगलवार को रीवर साईड शिवनगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में 16वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर रोटेरियन और आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों ने सामूहिक रूप से केक काटा। क्लब की मंजू शर्मा और रामनारायण शर्मा ने बच्चों को केक खिलाया। इस के बाद रोटेरियन द्वारा बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटेरियनों ने कहा कि रोटरी क्लब भुरकुंडा ने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर सोलह वर्ष का सफर तय किया है। रोटेरियनों ने े आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने और पोलियो से बचाने के लिए पोलियो दिवस पर ड्राप ले ने की बात कही। मौके पर रोटेरियन एनके सिंह, मुख्तार सिंह, प्रवीण शर्मा, श्रीकांत गुप्ता, रामावतार, ददन कुमार सहित आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका और सहायिका मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...