पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आश्रितों की नौकरी मामले में आंदोलन करेगी कोफिमयू

आश्रितों की नौकरी मामले में आंदोलन करेगी कोफिमयू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलफील्ड मजदूर यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक मंगलवार को पटेलनगर स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में यूनियन द्वारा सीसीएल स्ट्रैगर्ड डे आॅफ रेस्ट, अनुकंपा के आधार में मेडिकल बोर्ड का गठन कर बीमारी कोयला कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने और पूर्व की भांति 9ः3ः2/9ः4ः0/9ः5ः0 को चालू रखने के सवाल पर 15 मई से 23 जून तक घोषित आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। आंदोलन की सफलता के लिए 16 मई को भुरकुंडा माइन बी में पीट मीटिंग, 17 मई को एक्सावेशन, 18 को री जनल वर्कशाॅप रीवर साईड, संध्या में सौंदा डी लेनिन चैक, 19 को सयाल वर्कशाॅप, 20 को उरीमारी पोटंगा, 21 मई को बिरसा प्रोजेक्ट और 22 मई को उरीमारी अंडर ग्राउंड के समक्ष पीट मीटिंग का आयोजन किया गया है। आंदोलन की सफलता के लिए क्षेत्रीय स्तर पर 25 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक अशोक गुप्ता, सह संयोजक संजय यादव और कोषाध्यक्ष सुदामा पाणिग्रही, सदस्य में भुरकुंडा से हेमंत शरण, संतोष यादव, रामाकांत दूबे, मनोज कुमार, बेलो शर्मा, सुधीर सिंह, असगर अंसारी, सुरेश, मनोज कुमार सिंह, बैजनाथ कुमार, दयानंद केसरी आदि शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता हेमंत शरण, संचालन रामाकांत दूबे और धन्यवाद ज्ञापन संतोष यादव ने किया।

खबरें और भी हैं...