सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की दीर्घायु
कोयलांचल भुरकुंडा और भदानीनगर क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिनों महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। सुहागिन महिलाएं भुरकुंडा बाजार, बिरसा चौक, जवाहरनगर, पटेलनगर, रीवर साईड, सुंदरनगर, सौंदा डी, भदानीनगर शिव मंदिर, नीचे मार्केट इंदिरा चौक सहित अन्य क्षेत्रों में वट सावित्री की पूजा अर्चना की गयीं। सुबह निर्जला उपवास रखकर सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना कर वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान सुहागिनों ने अराध्य देवी देवताओं से अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी और सुनायी। पूजा अर्चना के बाद पुरोहित को दान दक्षिणा दिया। तत्पश्चात सुहागिनों ने पति से आशीर्वाद लेकर उपवास तोड़ा।