पीट मिटिंग को संबोधित करते यूनियन के केन्द्रीय सचिव।
भास्कर न्यूज| भुरकुंडा
कोलफिल्ड मजदूर यूनियन ने गुरूवार को भुरकुंडा कोलियरी के एक्सावेशन में समक्ष पीट मीटिंग का आयोजन किया। पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए यूनियन के केन्द्रीय सचिव सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य उदय कुमार सिंह ने कहा यूनियन कोयला मजदूरों को सीसीएल स्ट्रैगर्ड डे आॅफ रेस्ट दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। सीसीएल प्रबंधन मजदूरों को अनुकंपा के आधार में मेडिकल बोर्ड का गठन कर बीमारी कोयला कर्मियों के आश्रितों को नौकरी दे। साथ ही पूर्व की भांति 9ः3ः2/9ः4ः0/9ः5ः0 को चालू कर आश्रितों को नौकरी दे। कोफिमयू मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई को और धारदार करते हुए तेज करेगी। पीट मीटिंग में कहा गया कि आगामी 6 जून को यूनियन बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करेगा। पीट मीटिंग को रामाकांत दूबे, अशोक गुप्ता, संजय यादव, जुगल नायक, मनोज कुमार राम ने संबोधित किया। पीट मीटिंग की अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह, संचालन सुरेश और धन्यवाद ज्ञापन सतेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर मनोज श्रीवास्तव, लक्ष्मण बेदिया, बिनोद भगत, बिंदा दूबे, बैजनाथ, मनोज कुमार, सुदामा पाणिग्रही, असगर अंसारी, दयानंद केसरी, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य मजदूर मौजूद थे।