बरकाकाना | रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य मार्ग के बरकाकाना सीआईसी बस्ती स्थित चौक के पास आॅटो चालक को झपकी आ जाने के कारण हुई दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने बताया की भुरकुंडा से रामगढ़ जाने के दौरान आॅटो चालक को नींद आ गई जिससे आॅटो संख्या जेएच 02 वाई 3833 अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे आॅटो में सवार रामअवतार यादव के सीने पर ही आॅटो पलट गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य घायलों में राजा करमाली, युगवंती देवी, गीता देवी, सुरेश आदि शामिल हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के जानकारी बरकाकाना ओपी को होते ही सहायक अवर निरीक्षक रामविनोद सिंह घटना स्थल पहुंचे और आॅटो जब्त कर ओपी परिसर ले आए।