भदानीनगर | रोजगार के सवाल पर रविवार को लपंगा रेलवे क्रासिंग मैदान के समीप ग्रामीण विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लपंगा और महुआ टोला के बेरोजगार युवक शामिल हुए। बैठक में कहा गया कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में प्रतिदिन कोयला, स्पंज आयरन, क्लिंकर लोड अनलोड किया जाता है। जिसका एक अनलोडिंग प्वाईंट लपंगा महुआ टोला भी है जहां पर कोयला का डिपो बनाया गया है। लेकिन इन जगहों पर स्थानीय बेरोजगार युवकों को काम नहीं दिया गया है। रोजगार देने के लिए समिति का गठन किया गया है समिति के सदस्यों को काम करने के लिए रखा जाए । जिससे स्थानीयों को रोजगार मिल सके। बैठक में समिति के अध्यक्ष इमरान अंसारी, उपाध्यक्ष मो. फरीद अंसारी, सचिव विकेश बेदिया, सहसचिव बंधन करमाली, कोषाध्यक्ष जावेद अख्तर, प्रभारी सैफुला खालिद, तस्लीम अंसारी आदि मौजूद थे।