यज्ञ की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में विचार-विमर्श करते लोग।
भास्कर न्यूज| भुरकुंडा
श्रीश्री विष्णु महायज्ञ सह संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की तैयारी को लेकर सोमवार को पटेलनगर सयाल मोड में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से जगतगुरू वनांचल धर्मपीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल जी महाराज काशी और पंचायत की मुखिया गुलाब देवी उपस्थित थी। बैठक में थाना चैक मैदान में आगामी 23 से 31 मई तक नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की तैयारी पर चर्चा की गयी। कहा गया कि महायज्ञ में पटेलनगर पंचायत से सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्रवासियों से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में हिस्सा लेकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है। मौके पर चमन लाल, बिक्रम करमाली, राजन नायक, रौशन नायक, राहुल रविदास, ममता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे ।