पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के लिए दिया बलिदान

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के लिए दिया बलिदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण करतीं जिलाध्यक्ष।

भास्कर न्यूज| भुरकुंडा

रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस ने सौंदा डी स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनायी। पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाध्यक्ष बबीता सिंह ने स्व राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्हों ने कहा कि देश की सेवा के लिए राजीव गांधी ने बलिदान दिया। हमें उनके बताये मार्गो पर चलकर देश सेवा में योगदान देना है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पुष्पा बाखला, शारदा देवी, संजू देवी, रागिनी देवी, अनिता देवी, शकीला बानो, कलावती देवी, रीना देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, मंजु देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, रीमा देवी, शमीमा खातून सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...