तिलक राज मंगलम मुख्य संरक्षक और नानूराम गोयल जिलाध्यक्ष मनोनीत
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन रामगढ़ जिला का गठन प्रदेश अध्यक्ष निर्मल काबरा के निर्देशानुसार हजारीबाग प्रमंडलीय सचिव विमल बुधिया ने शनिवार को होटल वेव्स के सभागार में किया।
इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल, अधिवक्ता आनंद अग्रवाल की मौजूदगी में रामगढ़ जिला का मुख्य संरक्षक तिलक राज मंगलम, जिलाध्यक्ष नानूराम गोयल, उपाध्यक्ष राधेश्याम मोदी, शंकर लाल अग्रवाल, मंत्री राजकुमार अग्रवाल (बिजुलिया), संयुक्त मंत्री महावीर प्रसाद खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी महावीर पटवारी का चयन किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य रूपेश अग्रवाल, बाबूलाल बंसल,श्यामलाल गोयल, मदन लाल माहेश्वरी, श्याम सुंदर शर्मा, अशोक मानकासिया, महेश रानीलिया, विजय अग्रवाल और रमेश बौंदिया को मनोनीत किया गया। वहीं उमेश रजगढिय़ा को भुरकुंडा प्रभारी, महेश अग्रवाल कुजू प्रभारी महेश अग्रवाल और गोला प्रभारी सुशील बुधिया को बनाया गया है। विमल बुधिया ने कहा कि कमेटी का विस्तार मारवाड़ी समाज की एकजुटता और उत्थान के लिए किया गया है।
जिलाध्यक्ष नानूराम गोयल का स्वागत करते।