मासस ने गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस मनाया
भुरकुंडा| माक्र्सवादी समन्वय समिति ने शनिवार को सयाल मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में कामरेड गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस मनाया। इस अवसर पर शहीद गुरुदास चटर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। बीसीकेयू के बरका-सयाल एरिया अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि गुरुदास चटर्जी अपने अंतिम समय तक किसान और मजदूरों के हक और अधिकार के लिए लड़ते रहे।