श्री अग्रसेन स्कूल में बाबा साहब को किया याद
श्री अग्रसेन स्कूल में बाबा साहब को किया याद
भुरकुंडा | श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में डाॅ अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य उपेंद्र राय ने कहा कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। बाबा साहब जीवन पर्यन्त समाज को एक डोर में बांधने के लिए संकल्पित रहे। इस अवसर पर नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बीच भारतीय संविधान और आम जन के मौलिक अधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता, कक्षा षष्ठम से अष्टम के बीच राष्ट्रीय नायक भारत र| भीमराव अंबेडकर विषय पर लेख प्रतियोगिता और जूनियर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।