बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे शिक्षक का शव खेतों में मिला
वैर| स्टेट मेगा हाइवे 45 वैर भुसावर रोड पर गांव भौडागांव के शहीद कुंवरसिंह स्मारक के सामने एक खेत में संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा मृतक की पहचान नदबई के विजयपुरा निवासी सोनाराम पुत्र चौथीराम प्रजापत आयु 59 वर्ष के रूप में की गई।
बाबूलाल ने बताया कि उसका छोटा भाई मास्टर सोनाराम सिरस मोड व जगजीवनपुर गांव के बीच पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की घटना महसूस होती है लेकिन उसकी बाइक ढाई किमी दूर भौडागांव के पास सड़क के किनारे खड़ी मिली तथा बाइक से करीब 6 फीट दूर एक खेत में गड्ढे में वह मृत अवस्था में मिला। शव के ऊपर कंटीली झाड़ियां भी पड़ी मिलीं। मामला मर्डर का प्रतीत होता है। वही एम्बुलेंस कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार सिरस मोड व जगजीवनपुर गांव के पास उम्मेद पुत्र नारायण आयु 35 वर्ष निवासी गांव भूरा टोडाभीम जिला करौली के साथ आठ व साढ़े आठ बजे के बीच सड़क हादसा हुआ था। जिसमें घायल व्यक्ति को सीएचसी वैर में भर्ती कराया गया गया। जिसकी वजह से यह संशय बना हुआ है कि मृतक सोनाराम के साथ हुई घटना एक दुर्घटना है।
29 अप्रैल को थी मृतक के बेटे की शादी
मृतक सोनाराम के पुत्र जितेन्द्र उर्फ केशव प्रजापत की 29 अप्रैल की शादी की थी। वह शादी के कार्डों को बाइक से बांटने निकला था। मंगलवार शाम को महवा से कार्ड देकर छाेंकरवाड़ा-भुसावर होते हुए कस्बा वैर में कार्ड देने आ रहा था।