दूषित मावे से बना हलवा खाने से 23 लोग बीमार
भुसावर. दूषित भोजन के बाद सीएचसी पर भर्ती मरीज
भुसावर| गांव सलैमपुर खुर्द में शादी समारोह में दूषित भोजन करने से दो दर्जन लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द की शिकायत होने पर ग्रामीणों की मदद से उन्हें मंगलवार देर रात करीब 1 बजे भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया।
गांव सलैमपुर खुर्द निवासी बाबूलाल पुत्र रघुनाथ मीणा के यहां 18 अप्रैल को लड़की की शादी होने के कारण मंगलवार को भात का कार्यक्रम किया जा रहा था। जिसमें आए रिश्तेदारों को नाश्ते में लौकी का हलवा तथा पकौड़े एवं खाने में पनीर परोसी गई। जिसे खाने के कुछ देर बाद एक-एक करके लोगों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत प्रारंभ हो गई। जिन्हें परिजन देर रात ही भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाते रहे। डाक्टर गोपाल कृष्ण का कहना है कि देर रात को सलैमपुर खुर्द से उल्टी दस्त के मरीज आए थे। जिनका उपचार कर दिया गया। उन्हें फूड पॉइजन की शिकायत थी। जो हलवे में दूषित मावे को काम में लेने से हुई होगी।
रात एक बजे पीड़ितों को सीएचसी में कराया भर्ती
ये लोग हुए अस्पताल में भर्ती
दूषित खाना खाने से पीड़ित सलैमपुर खुर्द निवासी 9 वर्षीय ज्योति पुत्री हंसराज, 40 वर्षीय कम्पूरी प|ी झम्भू, 20 वर्षीय गुड्डी पुत्री धर्मेंद्र, 30 वर्षीय सुशीला प|ी यादराम, 27 वर्षीय पुष्पा प|ी झब्बू, 23 वर्षीय हेमलता प|ी हरिराम, 40 वर्षीय रूकमणी प|ी रोशन, 35 वर्षीय लौटंती प|ी रामदास, 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र रामदास, 18 वर्षीय शैलेष पुत्र हरि बीमार हो गए। इसी प्रकार निकेश पुत्र कुलदीप, 40 वर्षीय बीएल पुत्र कुलदीप, 16 वर्षीय अख्तर पुत्र फकीरा, 5 वर्षीय जानवी पुत्री अतर सिंह, 30 वर्षीय मुकेश पुत्र कुलदीप, 50 वर्षीय अमर वाई प|ी शिवराम, 3 वर्षीय यश पुत्र भीम सिंह, 45 वर्षीय जगदीश पुत्र रामरतन, 40 वर्षीय उगंती प|ी मानसिंह, 4 वर्षीय देव पुत्र मुकेश, 12 वर्षीय जमा पुत्री हरी सिंह, 40 वर्षीय कौशल्या प|ी जगदीश एवं 22 वर्षीय नीलम प|ी भीम सिंह को रात्रि करीब 1 बजे भुसावर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि शादी में भात देने आए टोडाभीम तहसील के गांव खेडी निवासी रिश्तेदारों की भी लौटते समय रास्ते में तबियत बिगड़ गई।