भुसावर। कस्बे के हिण्डौन सड़क मार्ग पर गत रात एक ट्रेलर चालक, जेसीबी मशीन लेकर जा रहा था। जिसकी ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों में उलझ गई। गनीमत रही वक्त रहते लकड़ी के डंडे से विद्युत तारों को हटा दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।