प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में रौनी तो वरिष्ठ में नीतू रही प्रथम
भुसावर। लोहागढ़ विकास परिषद द्वारा भरतपुर स्थापना दिवस के मौके पर कराई गई ब्रज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तहसील स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय में पुरस्कृत किया गया। जानकारी के अनुसार भरतपुर स्थापना दिवस पर लोहागढ़ विकास परिषद की ओर से ब्रज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई थी। तहसील स्तर पर कनिष्ठ वर्ग में रौनी मित्तल पुत्री अरविंद मित्तल सुलभ मावि प्रथम, शशि पुत्र केशव देव राबावि द्वितीय एवं संदीप खटाना पुत्र रामनिवास आदर्श विद्या मन्दिर भुसावर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में नीतू पुत्री प्रताप महिला विद्यापीठ प्रथम, लोकेश पुत्र मुकेश स्वामी शंकरानंद एवं शानू प्रिया पुत्री महेश चौधरी सुलभ माविने तृतीय स्थान प्राप्त किया।