पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दंत चिकित्सक होने के बावजूद भी मरीजों को नहीं मिल रही राहत

दंत चिकित्सक होने के बावजूद भी मरीजों को नहीं मिल रही राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैर | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वैर में पिछले 5 वर्ष से दंत चिकित्सक के नियुक्त होने के बावजूद एक भी दंत रोगी को दंत चिकित्सक का लाभ नहीं मिल सका है। पीड़ित निजी चिकित्सकों की शरण में जाने को मजबूर हैं। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुरसीराम गुर्जर व प्यारे लाल सैनी ने बताया कि सीएचसी वैर में दंत चिकित्सक 5 वर्ष से कार्यरत है। इसके बावजूद दंत रोगियों को राहत नहीं मिल रही। संसाधनों के अभाव के चलते रोगियों को महंगे दामों पर निजी अस्पतालों में उपचार कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। एक ओर जहां सरकार निशुल्क चिकित्सा एवं जांच सुविधा उपलब्ध कराने का दम भर रही है। वहीं सीएचसी में मरीजों को दंत के रोगों की चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो रही है। चिकित्सक के वेतन भत्तों पर बिना कार्य किए लाखों रुपए सरकार खर्च कर रही है। एक माह पूर्व डेंटल चेयर भी उपलब्ध कराई गई जिसका उद्घाटन सांसद बहादुर सिंह कोली द्वारा किया जा चुका है लेकिन वह भी शोपीस बनी हुई है। आरएमआरएस की बैठकों में भी इस समस्या का निदान करने के लिये कई बार चर्चा हुई है। लेकिन कोई भी सकारात्मक परिणाम नहीं आए। दंत रोगियों को उचित उपचार नहीं मिलने के कारण रोष व्याप्त है। प्रशासन भी इस समस्या का समाधान करने को गंभीर दिखाई नहीं देता है। यदि उपकरण उपलब्ध करा दिये जाते तो मरीजो को दंत चिकित्सा के लिये जयपुर भरतपुर जाकर इलाज में समय व पैसा बर्बाद करना नहीं पड़ता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोपालराम शर्मा का कहना है कि भुसावर से डेंटल चेयर मरीजों के इलाज के लिए वैर दंत चिकित्सक होने के कारण उपलब्ध कराई थी। सारी व्यवस्था ठीक थी मुझे इन समस्याओं के बारे में नही बताया गया था। मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। इसकी जानकारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...