भुसावर | गांव आजनहेडा में शौच करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगडे में एक पक्ष के चार जने घायल हो गए। घायल 28 वर्षीय नरेश जाटव निवासी आजनहेडा ने बताया कि उसकी प|ी अपने खेत पर शौच करने गई। जहां दूसरे पक्ष के खुशी पुत्र धरम, कुलदीप आदि खेत को जोत रहे थे तो उन्होंने मेरी प|ी को शौच करने से मना कर दिया और प|ी से हाथापाई कर दी। प|ी को बचाने आए परिवार पर हमला कर दिया। जिससे 60 वर्षीय रामजीलाल, 23 वर्षीय मुकट एवं रकम घायल हो गए।