पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षतिग्रस्त होने के बाद भी नहीं हटाया विद्युत पोल

क्षतिग्रस्त होने के बाद भी नहीं हटाया विद्युत पोल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर। क्षेत्र के आदर्श गांव पथैना में विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही एवं अनदेखी के कारण सड़क किनारे लगा विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी बदला नहीं गया है जो बड़े हादसे को न्यौता दे रहा है। बार-बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के आदर्श गांव पथैना में धौलपुर जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के आवास के पास स्थित एक विद्युत पोल पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है जो कभी भी टूटकर नीचे गिर सकता है और भविष्य में बड़ा हादसा होने की पूरी आशंका है जिससे ग्रामीण विद्युत पोल के आस पास भय में होकर निकलते हैं जिससे ग्रामीणों में विद्युत कर्मचारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...