पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्राईवर को आयी झपकी, प्याज से भरा ट्रक पलटा

ड्राईवर को आयी झपकी, प्याज से भरा ट्रक पलटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर। राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-भरतपुर स्थित खेडली मोड पर चालक को नींद की झपकी आ जाने से प्याजों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची खेड़ली मोड चौकी पुलिस ने ट्रक को हटवा कर यातायात सुचारू करवाया। खेड़ली मोड चौकी प्रभारी नरेन्द्र ने बताया कि भरतपुर की ओर से जयपुर जा रहा प्याजों से भरा ट्रक, चालक को नींद की झपकी लगने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में भरे प्याज रास्ते में फैल गए। वहीं सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची खेडली मोड चौकी पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कर यातायात सुचारू करवाया।

खबरें और भी हैं...